Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान

जयपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगहों पर मंगलवार से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 अक्टूबर तक राज्य के कुछ भागों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विभाग का कहना है कि राज्य में आगामी दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मंगलवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य के कोटपूतली बहरोड़ जिले में हल्की वर्षा हुई। राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक 11 मिलीमीटर बारिश विराट नगर में हुई।

भाषा पृथ्वी मनीषा राजकुमार

राजकुमार