दुबई, 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला ।
शुभमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था । एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है ।
इससे पहले भारत से जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 में चुना गया था । वहीं अभिषेक शर्मा और मंधाना को सितंबर 2025 में चुना गया ।
शुभमन ने अभिषेक, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता । वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी भी दौड़ में थीं ।
भाषा मोना
मोना