Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

झारखंड में ट्रेलर से टकराकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

चाईबासा, 13 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह एक कार ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उससे टकराकर खाई में गिर गई, जिसके कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुडापी में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि कार छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब

जोहेब

जोहेब