Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पंजाब के मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक ने मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा करने वाले एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता दवा की दुकानों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए जाना जाता था।

कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा एक व्यक्ति को कुछ दवाएं बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से सवाल कर रहे थे। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन से बहस की रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई।

वीडियो में झोटा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली है। इसके बाद, आरोपी ने कथित तौर पर झोटा पर गोली चला दी। यह घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस ने बताया कि झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

झोटा ने इससे पहले मानसा में दवा की कुछ दुकानों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा किया था।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

वैभव