Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर हमला, एक जहाज डूबा

सोफिया, 13 अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने मंगलवार तड़के बताया कि काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि डूबे हुए जहाज के चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। हालांकि, उन्होंने जहाज पर सवार अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

रादेव ने कहा कि दूसरे जहाज ‘चेल्सी 3’ के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। माल्टा के झंडे वाले इस जहाज पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने इन हमलों को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा यूरोपीय संघ से सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि बुल्गारिया के पास हमलों के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं।

एपी गोला मनीषा

मनीषा