Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

मणिपुर : सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

इंफाल, 13 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर में टेलीग्राम चैनलों के जरिए अश्लील सामग्री प्रसारित करने और उससे कमाई करने के आरोप में एक नाबालिग समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के मोइरांग पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, कई टेलीग्राम चैनलों के प्रशासक और उपयोगकर्ता कथित तौर पर स्थानीय महिलाओं के अश्लील वीडियो और तस्वीरें उनकी सहमति के बिना प्रसारित करने, साझा करने और उनसे कमाई करने में शामिल थे। इस सामग्री में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई, जिसे ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ नाम दिया गया। इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और काकचिंग जिलों से की गईं।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 14 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

उन्होंने कहा कि व्यापक नेटवर्क की पहचान करने, वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और यह देखने के लिए जांच जारी है कि क्या इस मामले में अन्य पीड़ित भी हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा