चेन्नई, 13 अक्टूबर (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें अन्नाद्रमुक के छह विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे।
ये विधायक बाद में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए थे।
मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की प्रथम पीठ ने अन्नाद्रमुक के सचेतक अग्री एसएस कृष्णमूर्ति की ओर से दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया। याचिका में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी गई थी। पीठ ने प्रभाकर के फैसले को बरकरार रखा।
भाषा गोला वैभव
वैभव