Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाली हिंसा का कानूनी तरीके से जवाब देना चाहिए: सतीदेवी

कन्नूर, 13 अक्टूबर (भाषा) केरलम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पी. सतीदेवी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उनका पीछा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं और इनसे निपटने के लिए महिलाओं को कानूनी तौर पर कड़ा जवाब देने की जरूरत है।

सतीदेवी ने सोमवार को यहां वी. के. कृष्ण मेनन मेमोरियल महिला कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। इसका आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग ने किया था।

उन्होंने कहा कि हिंसा और महिलाओं का पीछा करने की घटनाओं का मजबूती से मुकाबला करने के लिए कानूनी जागरूकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समानता मौलिक अधिकार होने के बावजूद, यह अफसोस की बात है कि आज के दौर में भी महिलाओं की अनदेखी की जाती है और उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ता है।

सतीदेवी ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बारे में खुलकर बोलने और उनका जवाब देने के लिए साहस की जरूरत है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून मौजूद हैं, लेकिन वे अक्सर अपनी बात कहने से डरती हैं, न्याय के लिए किससे संपर्क करना है, इसकी जानकारी न होने और समाज की प्रतिक्रिया के डर से चुप रहती हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति खतरनाक है, क्योंकि महिलाओं को घर के अंदर और बाहर तथा कार्यस्थल पर असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने महिलाओं को सोशल मीडिया और संचार की नई तकनीकों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव