Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के जनाजे में शामिल हुए भारतीय राजदूत

दुबई, 13 अक्टूबर (भाषा) सऊदी अरब में भारत के राजदूत रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के जनाजे में शामिल हुए और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी।

दूतावास ने बताया कि राजदूत विपुल और दूतावास के अधिकारियों ने मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार और उनके दोस्तों के साथ शोक सभा में भाग लिया।

मिशन ने कहा कि भारतीय राजदूत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दूतावास ने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने पीड़ित परिवार को दूतावास की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।’’

रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई थी। इस हमले में 10 भारतीय नागरिक समेत कई अन्य लोग घायल भी हुए थे।

सऊदी अरब ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

भारतीय मिशन ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में उनकी मदद की।

दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों का कुशलक्षेम भी जाना।

मिशन ने कहा कि वह घायलों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, घरों में रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

भाषा खारी गोला

गोला