Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

मंगलुरु हवाईअड्डे के पास वीर सदन बैरक का उद्घाटन

मंगलुरु (कर्नाटक), 13 अक्टूबर (भाषा) सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के सुरक्षाकर्मियों के लिए यहां हवाईअड्डे के पास कैकंबा में “वीर सदन” नाम से एक नये रिहाइशी बैरक का उद्घाटन किया है।

हवाईअड्डे द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अद्यापडी मार्ग पर स्थित इस बैरक में रिहाइशी स्थान, मनोरंजन के क्षेत्र, खानपान की सुविधाएं और साफ-सफाई की सुविधाएं मौजूद हैं।

इस बैरक को हवाईअड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए आराम, सुरक्षा और अन्य जरूरतों के आधुनिक मानकों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। सोमवार को हुए इस उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और हवाईअड्डे के अधिकारी शामिल हुए।

भाषा सं राजेंद्र वैभव

वैभव