Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

जंतर-मंतर के पास कॉजपा के सौरव दास, आशुतोष रांका हिरासत में

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को उस समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजिंक्य शिंदे समेत टीम के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है।

दीपके ने कहा, 'तिरंगा लिए कॉकरोच आज तड़के जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।'

उन्होंने बताया कि रांका, दास, शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए उन्होंने कहा, 'आप प्रतिरोध की आवाज़ को मिटा नहीं सकते (डी-नोटिफाई) नहीं कर सकते।'

उनका इशारा जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने की तरफ था।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है, जिससे अब वहां प्रदर्शन नहीं हो पाएंगे। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनों के लिए तीन अन्य स्थान निर्धारित किए हैं।

दीपके ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कॉजपा सदस्य जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए एक गेट से छलांग लगाते हुए और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी दौड़कर उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कॉजपा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव