Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305 अंक चढ़कर 72,224.15 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 93.40 अंक की बढ़त के साथ 22,458.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक के शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़े। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 21.18 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना देने के बाद इसके शेयर में तेजी आई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर में भी बढ़त रही।

वहीं, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी गिरावट में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.08 प्रतिशत घटकर 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स सोमवार को 547.65 अंक और निफ्टी 157.10 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका