Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एमपीएससी पर गठित समिति आयोग के वर्तमान व पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों की करेगी जांच

पुणे, 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति संस्था के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों तथा सदस्यों के कार्यकाल की भी जांच करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे को रविवार को इस समिति का सचिव नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह जांच समिति का प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि यह एमपीएससी के वर्तमान के साथ-साथ पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों के कार्यकाल की भी जांच करेगी।

इस पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले करेंगे, जबकि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी. डी. नाइक इसके सदस्य होंगे।

भाषा खारी गोला

गोला