पनामा सिटी, 13 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी पनामा में सोमवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इससे जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप शाम छह बजकर 20 मिनट पर आया जिसका केंद्र देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित रियो ग्रांडे से लगभग 18 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
इससे पहले शुक्रवार दोपहर दक्षिणी पनामा में 7.7 और 6.6 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इनके कारण कई इमारतें ढह गई थीं और देशभर में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था।
एपी खारी गोला
गोला