Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

ममता गुट 13 अक्टूबर को केंद्र, निर्वाचन आयोग के खिलाफ कोलकाता में विशाल प्रदर्शन मार्च आयोजित करेगा

कोलकाता, 12 अक्टूबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रदर्शन करने के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्र और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन रैली आयोजित करने का आह्वान किया है। पार्टी ने महानगर में राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च आयोजित करने की योजना बनाई है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रदर्शन में शामिल होंगी या नहीं। प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति मिलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पार्टी ने अपराह्न दो बजे शुरू होने वाली इस रैली को राष्ट्रीय राजधानी में हाल के घटनाक्रमों के खिलाफ ‘‘विशाल प्रदर्शन मार्च’’ बताया है। इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई शामिल है।

पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस मार्च का आयोजन हमारी पार्टी के छात्र और युवा संगठनों ने किया है। मैं प्रदर्शन मार्च में शामिल होऊंगा, हालांकि मुझे इस बात की अधिक जानकारी नहीं है कि दीदी (बनर्जी) इसमें शामिल हो पाएंगी या नहीं, क्योंकि वह फिलहाल दिल्ली में व्यस्त हैं।’’

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत