Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

भारत, अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

कोलकाता, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य देखभाल जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं और निवेश व संयुक्त पहलों से दोनों देशों के लिए बड़े मौके बन रहे हैं।

अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोर ने दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने हाल के सैन्य अभ्यासों, रक्षा सहयोग और अमेरिकी व भारतीय कंपनियों के निवेश का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और बहुत कुछ हो रहा है; आप कोई भी क्षेत्र चुन लें, हम उसमें साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

रक्षा सहयोग में हाल की गतिविधियों का जिक्र करते हुए, गोर ने कहा कि दोनों देशों ने राजस्थान के जोधपुर वायुसैनिक अड्डे पर अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दौरान 500 से ज्यादा सैनिकों के साथ सैन्य अभ्यास किया।

प्रौद्योगिकी और निवेश के मामले में, राजदूत ने कहा कि दोनों देशों की कंपनियां काफी तरक्की कर रही हैं; दोनों तरफ से निवेश हो रहा है और कुछ अमेरिकी कंपनियां भारत में बड़े उत्पादन संयंत्र लगा रही हैं।

भाषा प्रशांत सुरभि

सुरभि