शिलांग, 12 अक्टूबर (भाषा) मेघालय में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से दो विदेशियों के नाम हटा दिए गए हैं जबकि 21 लाख से अधिक मतदाताओं में से 2,641 को अंतिम सूची में शामिल किए जाने के लिए अपात्र पाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआरटी तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान 406 दोहरी प्रविष्टियों का भी पता चला।
अगस्त में जारी मसौदा मतदाता सूची में 21,69,243 मतदाता हैं, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या 23,49,645 थी।
अंतिम मतदाता सूची 26 अक्टूबर को प्रकाशित की जानी है।
तिवारी ने बताया, ‘‘एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पूर्वी खासी हिल्स के मावसिनराम में दो विदेशी पाए गए और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।’’
उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान दोनों विदेशियों की पहचान की गई।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत