Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अमेरिका में आपराधिक जांच के तहत सांसद इल्हान उमर के वाशिंगटन स्थित घर की तलाशी ली गई

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी संघीय एजेंटों ने सोमवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर के घर की तलाशी ली। आपराधिक जांच में हुई यह चौंकाने वाली कार्रवाई उनके पुनर्निर्वाचन अभियान के अंतिम हफ्तों में उन्हें एक बार फिर जांच और निगरानी के केंद्र में ले आई है। उमर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की अक्सर आलोचनाओं का निशाना बनती रही हैं।

अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले मिनेसोटा की सांसद के घर की तलाशी लिए जाने की कांग्रेस के शीर्ष डेमोक्रेट नेताओं ने कड़ी निंदा की। इन चुनावों से प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर नियंत्रण तय होगा।

डेमोक्रेट नेताओं ने तलाशी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्याय विभाग की लंबे समय से चली आ रही नीति के तहत चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक उम्मीदवारों से जुड़े स्पष्ट जांच कदमों से बचा जाता है।

न्याय विभाग ने एक बयान में पुष्टि की कि ‘होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस’ के एजेंटों ने एक जारी संघीय आपराधिक जांच के सिलसिले में वाशिंगटन, डीसी क्षेत्र में न्यायिक रूप से अधिकृत एक तलाशी वारंट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, विभाग ने इस जांच के संबंध में अन्य जानकारी नहीं दी।

एपी प्रचेता प्रशांत

प्रशांत