Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दिल्ली में लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर हजारों लोगों का मार्च देखना अच्छा लगा: मुख्यमंत्री उमर

श्रीनगर, 12 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर 'इंडिया' गठबंधन के साथ बड़ी संख्या में लोगों को मार्च करते देखना अच्छा लगा।

विपक्षी सांसदों और नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को उच्चतम न्यायालय तक अपना 'लोकतंत्र के लिए मार्च' शुरू किया। उन्होंने अपने 'वोट चोरी' के आरोप और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका सौंपने के लिए मार्च किया।

अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में आज हजारों लोगों को 'इंडिया' गठबंधन के साथ नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए मार्च करते देखना अच्छा लगा। हम इस लड़ाई में एकजुट हैं।”

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत