Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने ब्रज मोहन राम को नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को ब्रज मोहन राम को प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बार पूर्व सांसद रह चुके राम हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे, जिन्होंने तीन जनवरी, 2025 को राज्यपाल का पदभार संभाला था।

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओडिशा के माननीय राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर श्री ब्रज मोहन राम जी को हार्दिक बधाई। मैं समृद्ध, समावेशी और विकसित ओडिशा के निर्माण के हमारे सामूहिक प्रयासों में उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका कार्यकाल सेवा की भावना और हमारे लोगों की आकांक्षाओं को और मजबूत करे। सफल और संतोषजनक कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

इस बीच, कंभमपति ने दिन में अपनी पत्नी के साथ पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत