Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने को द्रमुक की हार की वजह नहीं मानेंगे लोग: कांग्रेस

चेन्नई, 12 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने सोमवार को कहा कि लोग द्रमुक के इस दावे को स्वीकार नहीं करेंगे कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के नाम हटाने से उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि इस साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने कहा था कि उसने तमिलनाडु में मतदाताओं के नाम हटाए जाने से रोका था।

टैगोर ने आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की हार का कारण भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था का बिगड़ना, महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां और गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ किया गया व्यवहार था।

टैगोर ने सवाल किया, ‘‘यह कैसी राजनीति है कि चुनाव से पहले तो दावा किया जाए कि मतदाता सूची में संशोधन का काम बिना किसी समस्या के पूरा हो गया और फिर चुनाव नतीजों और जनता का फैसला खिलाफ आने के बाद सारा दोष एसआईआर पर मढ़ दिया जाए?’’

एक बयान में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख टैगोर ने दावा किया कि द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने 21 फरवरी, 2026 को कहा था कि उनकी पार्टी ने ‘लट्टू की तरह’ लगातार काम किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तमिलनाडु में किसी का भी वोट न कटे, जबकि एसआईआर के तहत कई राज्यों में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए गए।

भाषा संतोष प्रशांत

प्रशांत