Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कुमारस्वामी ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच नहीं कराने पर कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच के आदेश नहीं देने को लेकर सोमवार को कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से पूछा कि उनका प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय इंतजार क्यों कर रहा है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार को तथ्यों का पता लगाने और कथित स्टिंग ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

स्टिंग ऑपरेशन में किसी व्यक्ति या संस्था की कथित गलत गतिविधियों से जुड़े सबूत गुप्त तरीके से जुटाए जाते हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, “वह समय कब आएगा? क्या वह अपने आप ऊपर से आ जाएगा? मैंने कल एक बयान देखा था कि समय ही इसका जवाब देगा। लेकिन समय को जवाब नहीं देना है। राज्य सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि क्या हो रहा है और यह बताना चाहिए कि अब तक जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए हैं।”

कुमारस्वामी के आरोपों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने रविवार को कहा था कि “समय ही इन सबका जवाब देगा।”

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में उस व्यक्ति के साथ बैठक की थी, जिसका कथित तौर पर स्टिंग ऑपरेशन से संबंध है। उन्होंने कुछ कैबिनेट मंत्रियों को निशाना बनाने वाले इस कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच कराने की मांग भी की थी।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत