Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

आखिरी क्षणों में जितिन के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मोहन बागान को हराया

गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (भाषा) जितिन एमएस के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की बदौलत नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र के अपने पहले मुकाबले में गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट को 1-0 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।

दूसरे हाफ की शुरुआत में मैदान पर उतारे गए जितिन ने 90+2वें मिनट में गोल कर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पूरे तीन अंक दिलाए।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने पहले ही मिनट में गोल करने का मौका बनाया, लेकिन मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने शानदार बचाव करते हुए मेजबान टीम को सफलता से रोक दिया।

मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन इंजरी टाइम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने हमला बोला। विशाल कैथ ने शुरुआती प्रयास को रोक लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर वापस आई और जितिन ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर