Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

स्टील कंपनी के विपणन अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जालना (महाराष्ट्र), 12 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना में एक स्टील कंपनी के विपणन अधिकारी के खिलाफ कंपनी और उसके अधिकृत वितरकों से कथित तौर पर 1.88 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वितरकों की जानकारी के बिना उनके नाम पर माल की खेप उठाई और फिर ग्रामीण इलाकों में कारोबारियों को कम कीमत पर बेच दिया। यह हेर-फेर मुख्य रूप से जनवरी और फरवरी के बीच की गई।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने कारोबारियों को कंपनी का अधिकृत विक्रेता बनवाने और अच्छा मुनाफा कमाने में मदद करने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम ली। हालांकि, आरोप है कि उसने यह पैसे कंपनी में जमा कराने और अधिकृत वितरकों को देने के बजाय अपने पास रख ली।

यह कथित धोखाधड़ी तब सामने आई, जब कंपनी को अपने वितरकों से नियमित भुगतान मिलना बंद हो गया। इसके बाद कंपनी के कानूनी सलाहकारों ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप