हैदराबाद, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने ‘फॉर्मूला-ई रेस’ मामले में आरोप मुक्त किये जाने का अनुरोध करते हुए शहर की एक अदालत में याचिका दायर की है।
फॉर्मूला-ई रेस के आयोजन में कथित अनियमितताओं के मामले में मुख्य आरोपी राव ने हाल ही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत खुद को मामले में आरोप मुक्त करने के लिए याचिका दायर की है।
अदालत ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की।
बीआरएस नेता के वकील जे. लक्ष्मण ने सोमवार को बताया कि आरोप मुक्त करने की याचिका इस आधार पर दायर की गई है कि राव के खिलाफ कोई शुरुआती सबूत नहीं हैं और निधि का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ था।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप