Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अमेरिका के संचालन वाले वायुसेना ठिकाने पर सुरक्षा घटना ईरान के निर्देश पर हुई : बर्नहम

लंदन, 12 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में अमेरिका द्वारा संचालित एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुई सुरक्षा घटना ‘‘निश्चित तौर पर’’ ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड द्वारा निर्देशित थी।

बर्नहम ने पूर्व में कहा था कि इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि ईरान का संबंध पिछले महीने आरएएफ फेयरफोर्ड वायुसेना अड्डे पर हमले की साजिश से था। इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने मौजूदा युद्ध में ईरान पर हमले के लिए किया है।

पुलिस ने कथित साजिश की जांच के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन सभी संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और अब तक किसी पर भी आरोप तय नहीं किए गए हैं।

बर्नहम ने सांसदों से कहा, ‘‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि बहुत ज़्यादा संभावना है कि इसे ईरान में समन्वित किया गया हो और निश्चित रूप से ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने इसे निर्देशित किया होगा। हम अपनी जमीन पर ऐसे खतरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

वायुसेना अड्डे के आसपास रहने बहुत से लोगों को 27 सितंबर को उनके घरों से बाहर निकाला गया, क्योंकि हथियारबंद पुलिस अधिकारी और सेना के बम-निरोधक विशेषज्ञ उस ग्रामीण इलाके में पहुंचे थे।

बाद में पुलिस ने बताया कि शुरुआती पांच संदिग्धों से जुड़ी तीन वैन में आग भड़काने वाला तरल पदार्थ -- पेट्रोल -- मिला, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

एपी सुभाष दिलीप

दिलीप