Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अदाणी समूह ने मुंबई में धारावी के 10,432 पुनर्वास मकानों का निर्माण शुरू किया

मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने सोमवार को माटुंगा में 22 एकड़ की पुनर्वास आवासीय परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी के पात्र निवासियों के लिए 10,432 मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए गठित विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) अदाणी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एएनडीपीएल) द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना में 10 टावर शामिल होंगे। इनमें 10,432 पुनर्वास फ्लैट और 1,379 वाणिज्यिक तथा औद्योगिक इकाइयां होंगी।

प्रणव अदाणी ने कहा, ''प्रत्येक परिवार एक ऐसे घर का हकदार है जहां वह सुरक्षित महसूस करे और भविष्य की योजना बना सके। हम जानते हैं कि धारावी के परिवारों के लिए इसका क्या महत्व है। माटुंगा में हम 10 टावर का निर्माण कर रहे हैं जिनमें 10,432 घर और 1,379 वाणिज्यिक व औद्योगिक इकाइयां होंगी, जिससे ऐसे परिवेश का निर्माण होगा जहां परिवार बेहतर जीवन जी सकें और अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य बना सकें।''

इस योजना के तहत पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले मकान मिलेंगे। सेक्टर-6 और सेक्टर-1 के निवासी माटुंगा में मकान पाने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होंगे, जिसके बाद धारावी के अन्य पात्र निवासियों को प्राथमिकता के आधार पर लगभग 4,500 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय