Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

स्थिति बदलने के साथ भारत यात्रा को लेकर परामर्श जारी करने की जरूरत का आकलन किया जाएगा: चीन

बीजिंग, 12 अक्टूबर (भाषा) चीन ने सोमवार को कहा कि वह स्थिति के बदलने के साथ इस बात का आकलन करेगा कि भारत की यात्रा करने वालों के लिए परामर्श जारी करने की जरूरत है या नहीं।

दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच चीन ने यह बात कही।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां संवाददाता सम्मेलन में भारत में हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने संबंधी परामर्श जारी करने पर विचार किए जाने के सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

माओ ने कहा, ‘‘चीन की घटनाक्रम पर नजर है और स्थिति के बदलने के साथ यह आकलन किया जाएगा कि ऐसे परामर्श की जरूरत है या नहीं।’’

कांग्रेस सहित विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और अन्य अनियमितताओं को बढ़ावा दिया है।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप