Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल मिलने के बाद फरार हुआ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुए मादक पदार्थ की तस्करी के दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोषी अजय जरवाल टोरेला (40) के पास से दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 161.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और उसे इस मामले में 2011 में दोषी ठहराया गया था।

अधिकारी ने बताया कि उसे 15 मई 2021 को पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि उसकी लगभग ढाई साल की सजा बाकी थी।

अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने उसका पता लगाया और उसे दिल्ली के चंदर विहार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने रहने के ठिकाने बदल रहा था और ऑटो-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत