नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 6.1 प्रतिशत बढ़कर 889 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 838 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 16.3 प्रतिशत बढ़कर 1,674 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,439 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 18 प्रतिशत बढ़कर 493 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 418 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 30 रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। इसके लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करने की रिकॉर्ड तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 14.3 प्रतिशत बढ़कर 1,854 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,622 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 3,238 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 2,770 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय