Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीता के शावक की मौत

श्योपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सोमवार को नामीबियाई चीता ‘आशा’ के करीब आठ महीने पहले जन्मे पांच शावकों में से एक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुबह निगरानी के दौरान ‘आशा’ के साथ चार शावक ही दिखाई दिए। इसके बाद लापता शावक की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया और उसका शव बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि शावक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारी ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अब 53 चीते हैं, जिनमें भारत में जन्मे 40 चीते शामिल हैं। इनमें से 15 चीते फिलहाल खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कूनो के 53 चीतों के अलावा गांधी सागर अभयारण्य में चार और सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य (वीडीटीआर) में दो चीते हैं। इस तरह देश में चीतों की कुल संख्या 59 हो गई है।

भाषा दिमो सुरभि

सुरभि