Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

असम के डिब्रूगढ़ में 48 घंटों के दौरान 22 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार: पुलिस

डिब्रूगढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) असम पुलिस ने डिब्रूगढ़ जिले में पिछले 48 घंटों के दौरान मादक पदार्थ के 22 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए इस दौरान जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और इसके नेटवर्क के खिलाफ तेज की गई मुहिम के तहत एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

दिलीप ने बताया कि डिब्रूगढ़ पुलिस ने जिले में पहली बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक तस्कर की कथित तौर से अवैध रूप से अर्जित 1.43 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति एक दंपति ने कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित की थी। इस दंपति को हाल ही में टिंगखोंग में मादक पदार्थों की जब्ती से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

दिलीप ने कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई भी जारी रहेगी।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश