Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

उपचुनावों में हार के बाद अन्नाद्रमुक में आंतरिक संकट फिर उभरा, असंतुष्ट नेताओं ने की बैठक

चेन्नई, 12 अक्टूबर (भाषा) उपचुनावों में हाल ही में मिली हार के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में आंतरिक संकट फिर उभर आया है और पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने सोमवार को चेन्नई में बैठक की।

पूर्व मंत्री एस. पी. वेलुमणि, सी. वी. षणमुगम, नाथम विश्वनाथन और पी. थंगमणि समेत कुछ विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया। इन नेताओं ने पहले पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी और 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में मतदान किया था। इन नेताओं ने नौ अक्टूबर को धारापुरम और मदुरंतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में पार्टी की हार की समीक्षा की।

बैठक के नतीजों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि बैठक में तमिलनाडु विधानसभा में अलग समूह के रूप में काम करने की संभावनाओं और भविष्य के राजनीतिक विकल्पों पर चर्चा की गई।

मौजूदा पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट होने के बावजूद इन नेताओं का कहना है कि वे अब भी अन्नाद्रमुक का हिस्सा हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश