Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

उप्र : सपा के राज्यसभा सदस्य धनराज नाथवानी ने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया

लखनऊ, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता धनराज परिमल नाथवानी ने सोमवार को अपना निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विधानसभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने नाथवानी को प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे।

वर्मा ने बताया, ‘‘समाजवादी पार्टी के धनराज परिमल नाथवानी ने सोमवार को अपना प्रमाणपत्र प्राप्त किया। बाकी लोग पहले ही अपना प्रमाणपत्र ले चुके हैं।’’

नाथवानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीजी बावा, भगवान द्वारकाधीश और माताजी की असीम कृपा से आज मैंने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।’’

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में राज्यसभा में उनका पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के लिए उनकी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने में मदद करने पर होगा।

नाथवानी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र मिलने के बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने अटूट भरोसा जताने के लिए यादव और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के लिए अखिलेश यादव की सोच को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नौ अक्टूबर को हुए द्विवार्षिक चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ और सपा के दो उम्मीदवार शामिल हैं।

भाषा

आनन्द रवि कांत