Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

मुंबई के शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात, निकट की प्रतिमा के पास लोगों की भीड़ जुटी

मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जहां लोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में पास की एक प्रतिमा के पास एकत्र होने लगे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दादर इलाके के विशाल मैदान के पास स्थित शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा के पास प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। रविवार को भी यहां विरोध प्रदर्शन हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क के सभी प्रवेश और निकास स्थलों और आस-पास के इलाकों में पुलिसकर्मियों (जिनमें अधिकारी और महिला कर्मचारी भी शामिल थे) को तैनात किया गया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदर्शनकारी इस मैदान में न घुस पाएं।

कुछ प्रदर्शनकारी अपने चेहरों पर काली पट्टियां बांधे हुए देखे गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने रविवार को शिवाजी पार्क इलाके में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार और मतदाता सूची के एसआईआर के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश