Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अरुणाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली तीरंदाजों को प्रशिक्षण देगी सेना, भर्ती के अवसर भी देगी

ईटानगर, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा तीरंदाजों की पहचान कर उन्हें पुणे स्थित 'आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट' में उन्नत प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण के दौरान सेना उनके रहने, खाने और शिक्षा का खर्च भी उठाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने तवांग में पांचवीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के समापन समारोह में इस पहल की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और सेना में शामिल होने के इच्छुक तीरंदाजों को सीधी भर्ती के लिए भी विचार में लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक तवांग में शुरू होने वाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल शुक्ला ने कहा कि सेना छह खेल विधाओं में युवा प्रतिभाओं को निखारने और होनहार खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने इस पहल में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सहयोग की भी सराहना की।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश