Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

बैंकॉक से आए यात्री के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब एक करोड़ दो लाख रुपये मूल्य का 2.9 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैंकॉक से एअर इंडिया के विमान से आने के बाद भारतीय यात्री को आठ अक्टूबर को टर्मिनल-तीन पर संदेह के आधार पर रोका गया।

बयान में कहा गया कि यात्री को ग्रीन चैनल से हटाकर उसके ट्रॉली बैग की जांच की गई, तो उसमें पॉलीथीन की दो थैलियों में संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ मिला।

बयान के अनुसार, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत 2,925 ग्राम पदार्थ जब्त किया गया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप