Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

ज्वेरेव पहली बार साल का अंत शीर्ष खिलाड़ी के तौर पर करेंगे

शंघाई, 12 अक्टूबर (एपी) इस साल दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले जर्मनी के टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने साल की अंतिम विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया।

एटीपी टूर के अनुसार सत्र के अंत में नंबर एक की रैंकिंग हासिल करने वाले 29 वर्षीय ज्वेरेव पहली बार यह उपलब्धि पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनेंगे।

चोट के कारण सत्र से बाहर हुए यानिक सिनर की गौरमौजूदगी ने भी ज्वेरेव के शीर्ष स्थान पर पहुंचने का रास्ता आसान किया।

ज्वेरेव फिलहाल विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन अगले महीने सत्र समाप्त होने से पहले वह शीर्ष पर काबिज सिनर को पीछे छोड़ देंगे।

शंघाई मास्टर्स में जिजोउ बर्ग्स के हाथों तीसरी रैंकिंग के कार्लोस अल्काराज की हार के बाद ज्वेरेव का साल का अंत शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी के रूप में करना तय हो गया।

ज्वेरेव ने इस साल फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के खिताब जीते। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल और विंबलडन के फाइनल तक भी पहुंचे। इस साल से पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन बार फाइनल में पहुंचना था।

ज्वेरेव ने कहा, ‘‘पेरिस और न्यूयॉर्क में खिताब जीतना मेरे लिए शानदार रहा है। साल का अंत विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए करना किसी सपने के सच होने जैसा है।’’

ज्वेरेव ने इससे पहले 2024 में पहली बार साल का अंत विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था।

एपी आनन्द आनन्द सुधीर

सुधीर