Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दिल्ली पुलिस ने 570 किलोग्राम अवैध पटाखे पकड़े, 79 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने 79 वर्षीय बुजुर्ग को उसके पास से 570 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है और पुलिस ने उसके पास से 570 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कहां से पटाखे खरीदकर लाया था।

उन्होंने बताया कि पटाखों के अवैध भंडारण के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचित किया गया जिसके बाद एक टीम ने दिल्ली के द्वारका इलाके में ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर छापा मारा और एक कमरे से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश