Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

झारखंड : चतरा में प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार

चतरा, 12 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साई नाथ लाइन होटल के पास छापेमारी कर लातेहार जिले के निवासी मुकेश गंझू को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल, 60 कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए।

चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संवाददाताओं से कहा, “हमने गंझू को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह इलाके में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। शुरुआत में पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए। इसके बाद, उससे मिली जानकारी के आधार पर एक सुनसान जगह से 50 और कारतूस तथा दो खोखे बरामद किए गए।”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गंझू ने जांचकर्ताओं को बताया कि करीब छह महीने पहले टीएसपीसी के एक सदस्य ने उसे रखने के लिए हथियार और गोला-बारूद दिए थे।

उन्होंने बताया कि गंझू को महत्वपूर्ण लोगों की रेकी करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि इलाके में दहशत फैलाने और वसूली करने की योजना थी। उसने यह भी बताया कि वह राहुल दुबे गिरोह के संपर्क में था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप