बेंगलुरु, 12 अक्टूबर (भाषा) एफआईबीए (अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ) महिला बास्केटबॉल लीग एशिया 2026 का बेंगलुरु में 20 से 25 अक्टूबर तक आयोजन होगा जिसमें भारतीय रेलवे सहित एशिया के छह शीर्ष महिला क्लब इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रतियोगिता में जापान की डेंसो आइरिस, दक्षिण कोरिया की चोंगजू केबी स्टार्स, चीन की सिचुआन युआंडा मेइले, फिलीपींस की अकारी स्पार्क्स, चीन ताइपे की कैथे लाइफ टाइगर्स और भारत की राष्ट्रीय चैंपियन भारतीय रेलवे की टीम हिस्सा लेगी।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि बेंगलुरु के लिए एक और एफआईबीए प्रतियोगिता की मेजबानी करना सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा, ‘‘एफआईबीए महिला बास्केटबॉल लीग एशिया 2026 की मेजबानी करना कर्नाटक के लिए गर्व का क्षण है। यह खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर