Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

उद्योग समूह ने भारत-ब्रिटेन आर्थिक वार्ता के लिए क्षेत्रवार प्राथमिकताएं तय कीं

लंदन, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री चार साल के अंतराल के बाद इस सप्ताह भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेटको) वार्ता को फिर से शुरू करेंगे। उद्योग जगत ने विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश करते हुए इस कदम का स्वागत किया है।

यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूकेआईबीसी) ने कहा कि उसने जेटको 2026 के लिए उद्योग जगत के नेतृत्व वाले छह क्षेत्रीय कार्यसमूहों का गठन किया है। ये समूह दोनों देशों के प्रमुख व्यवसायों और विशेषज्ञों को एक साथ लाते हैं ताकि आगे के निवेश में आने वाली रुकावटों की पहचान की जा सके।

इन समूहों के निष्कर्ष व्यापार और निवेश की बाधाओं को दूर करने तथा दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने में सहायक होंगे।

यूकेआईबीसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किशोर जयरामन ने कहा, ''ब्रिटेन-भारत के बीच व्यापार तथा निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए जेटको सरकार और उद्योग जगत को एक मंच पर लाता है।''

भाषा अजय पाण्डेय

अजय