Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

भारतीय मानक ब्यूरो ने गुणवत्ता मानकों पर शोध के लिए एसआरएम इंस्टिट्यूट के साथ समझौता किया

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने गुणवत्ता मानकों के बारे में विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और संयुक्त शोध को बढ़ावा देने के लिए एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ समझौता किया है।

बीआईएस ने सोमवार को बयान में कहा कि दोनों संस्थानों के बीच 10 अक्टूबर को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य गुणवत्ता मानकों से जुड़ी गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाना, संयुक्त शोध करना और अकादमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है।

बीआईएस के गाजियाबाद शाखा कार्यालय ने मोदीनगर स्थित एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिल्ली-एनसीआर परिसर में बीआईएस मानक कार्निवल 2026 का आयोजन किया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बाइक रैली निकाली गई और परिसर में एक हेलमेट बैंक का उद्घाटन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य आम लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी के जरिये दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों, भारतीय मानकों और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में देशव्यापी जागरूकता बढ़ाना था।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजमर्रा के जीवन में गुणवत्ता मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक हेलमेट बैंक का उद्घाटन किया, ताकि छात्रों को आसानी से और तुरंत सुरक्षा के लिए हेलमेट उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करना, मानकीकरण और जन सुरक्षा सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्रीय विकास के बुनियादी पहलू हैं।

कार्यक्रम में बीआईएस की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्वेता मिश्रा, केंद्रीय क्षेत्र की उप महानिदेशक एवं वैज्ञानिक ‘जी’ स्नेह लता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय