Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में केरल ने छत्तीसगढ़ से 2-2 से ड्रॉ खेला

झांसी, 12 अक्टूबर (भाषा) केरल ने सोमवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन बी के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ वापसी करते हुए 2-2 से ड्रॉ खेला।

दिन के दूसरे मुकाबले में झारखंड और तेलंगाना का मैच भी 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरे दिन ओडिशा से 0-9 से हारने वाली केरल की टीम ने पूल ए में बेहतर प्रदर्शन किया।

अनूप कुमार मौर्य ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके केरल को बढ़त दिलाई। छत्तीसगढ़ के कप्तान संदीप कुमार ने 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद सोनू निषाद ने 48वें मिनट में मैदानी गोल करके छत्तीसगढ़ को 2-1 से आगे कर दिया।

हालांकि केरल के संदीप यादव ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया और अपनी टीम को एक अंक दिलाया।

पूल बी के मुकाबले में झारखंड और तेलंगाना ने भी अंक बांटे।

झारखंड के दिलबर बारला ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। तेलंगाना के कप्तान शिव कुमार शिवांगी ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द