Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पूर्वांकरा ने बेंगलुरु में 2,500 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए किया करार

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने बेंगलुरु में 2,500 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री क्षमता वाली आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक भू-स्वामी के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में बताया कि उसने उत्तरी बेंगलुरु के सतानुर में 12.76 एकड़ जमीन पर संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

पूर्वांकरा ने उस भू-स्वामी का नाम नहीं बताया है, जिसके साथ उसने यह समझौता किया है।

कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना से अनुमानित राजस्व 2,500 करोड़ रुपये होगा, जबकि इसका बिक्री योग्य क्षेत्रफल 19 लाख वर्ग फुट है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकरा ने कहा, “हमारा ध्यान ऐसे रणनीतिक भूमि अधिग्रहण के जरिये कंपनी की विकास परियोजनाओं की सूची को मजबूत करने पर बना हुआ है, जो बड़े पैमाने पर विकास, बाजार में मजबूत संभावनाएं और भविष्य में वृद्धि की संभावनाओं को स्पष्टता प्रदान करते हैं।”

पूर्वांकरा अबतक बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, मंगलुरु, कोच्चि, मुंबई, पुणे और गोवा में कुल पांच करोड़ 90 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की 97 परियोजनाएं पूरी कर चुकी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय