नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 274 रुपये की तेजी के साथ 7,870 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 274 रुपये या 3.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,870 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 81,585 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश