Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पुलिस मारपीट के शिकार हुए वकीलों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सफेद रिबन लगाएं अधिवक्ता: एससीबीए

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ओर से किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट के शिकार वकीलों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को सफेद रिबन लगाने की अपील की।

एससीबीए की मानद सचिव प्रज्ञा बघेल के हस्ताक्षर वाले एक परिपत्र में कहा गया है कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के अधिकांश सदस्यों ने 10 अक्टूबर को पारित प्रस्ताव को देखते हुए यह फैसला लिया है।

एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से मंगलवार को अपराह्न 1:15 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा होने की भी अपील की है। इस दौरान वकीलों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

परिपत्र में अधिवक्ताओं और बार के सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने कोट पर उन वकीलों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सफेद रिबन लगाएं जिनके साथ पुलिस ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।

दिल्ली में ये विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे हैं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत