Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि87 न्यायालय राहुल एसआईआर

राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की

नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और विभिन्न गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

दि83 सीजेआई लीड राहुल खरगे

विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए मामले लंबित हैं,ऐसे में उनसे मिलना नैतिकता के विरुद्ध होगा:सीजेआई

नयी दिल्ली, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा है कि विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए मुद्दे अदालत में विचाराधीन हैं, ऐसे में उनके साथ मुलाकात करना 'पूर्व स्थापित नैतिक मानदंडों और न्यायिक मर्यादा के खिलाफ होगा।”

दि77 भाजपा कांग्रेस लीड प्रदर्शन

राहुल नौटंकी कर रहे; कांग्रेस की हार के लिए निर्वाचन आयोग नहीं, पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार: भाजपा

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उच्चतम न्यायालय तक निकाले जाने वाले मार्च को ‘‘नौटंकी’’करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार का दोष निर्वाचन आयोग पर मढ़ती रही है, जबकि इसके लिए असल में उसका खुद का ‘‘विचार-शून्य’’ नेतृत्व जिम्मेदार है।

दि70 दिल्ली प्रदर्शन लीड स्थल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, तीन नए स्थान तय

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं।

दि31 : दिल्ली कॉजपा अनुमति

कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तारीख मांगने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे।

प्रादे47 केरलम विधानसभा लीड सीईसी

केरलम विधानसभा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया

तिरुवनंतपुरम, केरलम विधानसभा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

वि9 : नेपाल बाढ़ बचाव

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता पांच लोगों की तलाश जारी

काठमांडू, नेपाल में प्राधिकारी सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित गोरखा जिले में लापता पांच लोगों की तलाश में जुटे रहे।

अर्थ7 : टीसीएस अमेरिका

अमेरिका में देश के आधार पर आईटी कंपनियों को निशाना बनाए जाने की आशंका नहीं:टीसीएस

मुंबई, देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मानना है कि अमेरिका की ओर से प्रौद्योगिकी कंपनियों को उनके देश के आधार पर निशाना बनाए जाने के आसार नहीं हैं। पिछले सप्ताह ग्रीन कार्ड आवेदन कार्यक्रम को निलंबित करने जैसे कदम स्थानीय स्तर पर रोजगार को लेकर संवेदनशीलता के कारण उठाए गए हैं।

अर्थ15 : गोयल कार विनिर्माण

यूरोप की कार कंपनियां भारत में विनिर्माण को देंगी प्राथमिकता,देश बनेगा वैश्विक केंद्र:गोयल

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि यूरोप के नियमों के कारण वहां वाहनों का विनिर्माण प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाएगा और ऐसे में यूरोप की सभी कार कंपनियां भारत में विनिर्माण करना पसंद करेंगी।

खेल5 : खेल ब्रिक्स मांडविया

भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है: मांडविया

अहमदाबाद, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यहां ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है और इसलिए खेल ढांचा तैयार करने पर अधिक निवेश कर रहा है।

खेल8 : खेल हॉकी एसीटी भारत

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम के रूप में भाग लेगा भारत

नयी दिल्ली, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष