Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

बीड: जरांगे के पूर्व सहयोगी पर हमला, तीन लोग हिरासत में लिये गए

बीड, 12 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के पाली गांव में मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के एक पूर्व सहयोगी पर युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अमोल खुने रविवार दोपहर नागनाथ मंदिर गए थे, तभी उन पर हमला किया गया, जिससे उनके दोनों हाथों में चोटें आई हैं।

अधिकारी ने बताया कि लाठियों और सरियों से कथित तौर पर हमला करने वाली भीड़ तुलजापुर से 'ज्योत' (अखंड ज्योति) लेकर जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित को बीड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुने ने आरोप लगाया कि जरांगे के खिलाफ बोलने के कारण उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण आंदोलनकारी के कथित 'गलत कार्यों' को उजागर करना जारी रखेंगे।

खुने ने दावा किया कि हमले का मकसद उन्हें नारायणगढ़ में दशहरा रैली में शामिल होने से रोकना भी था।

बीड ग्रामीण थाने के सहायक निरीक्षक बलराज दाराडे ने कहा, 'तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।'

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप