नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,280 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,219 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,280 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,219 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,622 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,183.59 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश